Taxation Help

Taxation Help Accountanting services

04/03/2026
Shout out to my newest followers! Excited to have you onboard! Somanchi Srinivas, Adv Amit Saxena, Charles Nicol
31/07/2024

Shout out to my newest followers! Excited to have you onboard! Somanchi Srinivas, Adv Amit Saxena, Charles Nicol

26/06/2024

स्पष्ट होना चाहिए कानून
सूत्रों ने CNBC TV18 को बताया कि अल्कोहल पर कानून स्पष्ट होना चाहिए, क्योंकि यह अभी भी राज्य का विषय है और इंडस्ट्रियल उपयोग के लिए इस्तेमाल की जाने वाली अल्कोहल ह्ययूमन कंजम्पशन के लिए इस्तेमाल की जाने वाली अल्कोहल से अलग है.

26/06/2024

पिछली बैठक में लिया गया था फैसला
अक्टूबर 2023 में जीएसटी काउंसिल की पिछली बैठक (52वीं जीएसटी काउसिंल बैठक) में काउंसिल ने निर्णय लिया था कि ह्यूमन कंजम्पशन के लिए अल्कोहॉलिक लिकर उपयोग किए जाने वाले एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल (ENA) पर जीएसटी से छूट दी गई है. 52वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में मोलासेस पर जीएसटी को 28 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी करने का भी निर्णय लिया गया था.

26/06/2024

डिफेंस आइटम्‍स पर भी चर्चा संभव
इस मीटिंग में काउंसिल एयर फोर्स, नेवी और आर्मी के डिफेंस आइटम्‍स के इंपोर्ट पर पांच साल की अवधि के लिए 18% और 28% के आईजीएसटी से छूट देने की सिफारिश कर सकती है. यह छूट इस साल 30 जून को समाप्त हो रही है.

26/06/2024

रक्षा मंत्रालय ने किया था आग्रह
सूत्रों के अनुसार इसके अलावा AK-203 राइफल किट पर मौजूदा 18% IGST में एड-होक बेसिस पर राहत दी जा सकती है. सूत्रों का कहना है कि रक्षा मंत्रालय (MoD) ने इंडो-रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड (IRRPL) से AK-203 राइफलों के आयात के लिए जीएसटी में छूट दिए जाने का आग्रह किया था. जीएसटी काउंसिल की बैठक में इसे मंजूरी दिए जाने की संभावना है.

26/06/2024

पैकेजिंग सेक्‍टर
सूत्रों ने बताया कि पैकेजिंग सेक्टर को भी जीएसटी काउंसिल कुछ राहत दे सकती है. इसके तहत पैकिंग में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होने वाले कोरोगेटेड पेपर (नालीदार कागज) या पेपर-बोर्ड के साथ-साथ नॉन-कोरोगेटेड, पेपर-बोर्ड के कार्टन, पेपर बॉक्स पर 12% की एक समान दर की सिफारिश कर सकती है.” वर्तमान में इस पर 18% जीएसटी लगता है.

26/06/2024

स्प्रिंकलर और सोलर मैन्युफैक्चरर्स
सूत्रों ने बताया कि जीएसटी काउंसिल फायर वाटर स्प्रिंकलर पर भी अन्य वाटर स्प्रिंकलर के बराबर ही 12% जीएसटी लगाने के प्रस्‍ताव को भी मंजूरी दे सकती है. इस कदम से इंडस्ट्री और जीएसटी अधिकारियों के बीच टैक्स को लेकर कंफ्यूजन खत्म हो जाएगा, जो अक्सर कुछ खास स्प्रिंकलर्स को फायर वाटर स्प्रिंकलर मानते हुए उसपर 18% जीएसटी चुकाने की मांग करते थे. इसे लेकर काफी मुकदमेबाजी होती है. एक अन्य प्रस्ताव सोलर कुकर पर जीएसटी की मौजूदा 18% की दर को घटाकर 12% करने का भी है

26/06/2024

फर्टिलाइजर इंडस्ट्री
जीएसटी काउंसिल आगामी रिव्यू में फर्टिलाइजर की मैन्युफैक्चरिंग में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल जैसे – सल्फ्यूरिक एसिड और अमोनिया पर जीएसटी 18% से घटाकर 5% या 12% करने के खाद उद्योग और उर्वरक मंत्रालय के अनुरोध पर भी विचार कर सकती है. इसके अलावा फर्टिलाइजर के तहत आने वाले माइक्रो न्‍यूट्रिएंट्स पर जीएसटी की मौजूदा 12% या 18% की दर को घटाया जा सकता है.

Address

Chandigarh
160101

Telephone

+919592456492

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Taxation Help posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Taxation Help:

Share

Category