Good Will Financial Services

Good Will Financial Services Altruism Digital Services Private Limited specializes in digital signature certificates, Tally solutions, and other business software to streamline operations.

They also provide services for Income Tax,TDS returns, ensuring compliance and regulations.

30/08/2021
2 लाख से ज्यादा के लेन-देन में जरूरी होगा पैन नं.  घरेलू कालेधन पर शिकंजा कसने के लिए केंद्र सरकार एक जनवरी से कड़े कदम ...
16/12/2015

2 लाख से ज्यादा के लेन-देन में जरूरी होगा पैन नं.

घरेलू कालेधन पर शिकंजा कसने के लिए केंद्र सरकार एक जनवरी से कड़े कदम उठाने जा रही है। इसके तहत पचास हजार के होटल बिलों और विदेश यात्रा टिकटों की नगद खरीद पर पैन कार्ड देना अनिवार्य होगा। साथ ही दो लाख रुपये से ज्यादा के लेनदेन पर भी यह बाध्यता रहेगी।

सरकार ने इन नियमों में छोटे निवेशकों को राहत प्रदान करेगी जिन्हें पोस्ट ऑफिस में पचास हजार रुपये से ज्यादा रकम जमा करने पर ही पैन कार्ड देना होगा। इसके अलावा अचल संपत्ति की खरीद पर अब पांच लाख नहीं, बल्कि दस लाख रुपये की खरीद-फरोख्त होने पर ही पैनकार्ड दिखाना होगा। इस नियम से छोटे घरों की खरीद करने वालों को राहत मिलेगी। याद रहे कि सरकार ने पहले पांच लाख रुपये की अचल संपत्ति की खरीद पर पैन कार्ड देने की अनिवार्यता का प्रस्ताव किया था।

राजस्व सचिव हसमुख अधिया ने नए साल के पहले दिन से लागू किए जाने वाले नए नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि आभूषणों और बुलियन कालेधन का एक प्रमुख स्त्रोत है, इसलिए दो लाख रुपये के हरेक खर्च पर पैनकार्ड को अनिवार्य किया गया है। पहले पांच लाख या उससे अधिक की खरीद पर ही पैनकार्ड दिखाना होता था। अधिया ने बताया कि पचास हजार से अधिक के कैशकार्ड या प्रीपेड प्रपत्र की खरीद पर भी पैनकार्ड देने की अनिवार्यता रहेगी।

वहीं लोकसभा में वित्त मंत्री अरूण जेटली ने आज कहा कि कालाधन के संबंध में कुछ बातें उठायी गई हैं। हम जल्द ही यह अधिसूचना लाने जा रहे हैं कि अगर आप दो लाख रूपये से अधिक का नकद में लेनदेन करते हैं तो आपको पैन संख्या बताना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि यह घरेलू कालेधन पर लगाम लगाने की दिशा में प्रयास है।

गौरतलब है कि जेटली ने 2015-16 के बजट अभिभाषण में एक लाख रूपये से अधिक के खरीद या ब्रिकी पर पैन अनिवार्य बनाने का प्रस्ताव किया था। इसके बाद सरकार को सांसदों, विधायकों, उद्योगों एवं अन्य पक्षों से इसके खिलाफ ज्ञापन प्राप्त हुआ था, जिसके बाद सरकार ने खरीद या ब्रिकी के लिए दो लाख रुपये सीमा तय कर दी।

TrustKey.. Best Token in Market..Use only Trustkey............
02/10/2014

TrustKey..

Best Token in Market..Use only Trustkey............

mob--9888657510
18/09/2014

mob--9888657510

with in one Day
12/09/2014

with in one Day

सीकर. हनुमानजी के नाम से भी आधार कार्ड जारी हो चुका है। कार्ड पर उनकी तस्वीर छपी है। पिता के नाम के आगे ‘पवनजी’ लिखा है।...
12/09/2014

सीकर. हनुमानजी के नाम से भी आधार कार्ड जारी हो चुका है। कार्ड पर उनकी तस्वीर छपी है। पिता के नाम के आगे ‘पवनजी’ लिखा है। भगवान के नाम कार्ड बना सो बना, अब परेशानी डाकिए की है। वह तीन दिन से सोच रहा है कि इस कार्ड को कहां डिलिवर करे। मामला राजस्थान के सीकर जिले का है। दांतारामगढ़ कस्बे के पोस्ट ऑफिस में तीन दिन पहले यह आधार कार्ड पहुंचा। उस पर पता ‘वार्ड नंबर-छह दांतारामगढ़, पंचायत समिति के पास, जिला सीकर’ लिखा है।

पता ठीक तरह से नहीं लिखा होने पर जब स्टाफ ने लिफाफा खोला तो सभी चौंक गए। उस पर हनुमानजी का फोटो लगा था। कार्ड धारक पर ‘हनुमानजी, सन ऑफ पवनजी’ लिखा था। डाकिए ने फिर भी सोचा कि शायद तस्वीर गलत छप हो गई। लिहाजा, उसने सोचा कि पता तलाशा जाए। वह तीन दिन से कस्बे के लोगों से पूछताछ कर रहा है, लेकिन उसे हनुमानजी नाम का कोई व्यक्ति नहीं मिला। लेकिन हनुमानजी को देश का विशिष्ट पहचान-पत्र मिल जाने की चर्चा पूरे कस्बे में हो गई है।


इस आधार कार्ड पर पंजीयन क्रमांक 1018/18252/01821 है। कार्ड का नंबर है 209470519541। उस पर एक मोबाइल नंबर भी लिखा था। जब उसे फोन किया तो वह नंबर विकास नाम के युवक का निकला। विकास ने बताया कि वह दो साल पहले आधार कार्ड बनाने वाली कंपनी में सुपरवाइजर था। उसी समय उसने कार्ड के लिए अप्लाई किया था। लेकिन कार्ड नहीं बन पाया। उसने 10 दिन पहले भी फिर से अप्लाई किया था। लेकिन फिंगर प्रिंट की समस्या के कारण कार्ड नहीं बना। विकास ने बताया कि वह नहीं जानता कि हनुमानजी के नाम से जारी आधार कार्ड पर उसका फोन नंबर कैसे आया।

Address

Sector-32 D
Chandigarh
160032

Opening Hours

Monday 9am - 7pm
Tuesday 9am - 7pm
Wednesday 9am - 7pm
Thursday 9am - 7pm
Friday 9am - 7pm
Saturday 9am - 7pm

Telephone

9888657510

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Good Will Financial Services posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Good Will Financial Services:

Share