Smart Investment Plan - SIP

Smart  Investment Plan -  SIP Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Smart Investment Plan - SIP, Financial Consultant, Chitrakoot.

My recommendation....
16/12/2021

My recommendation....

12/11/2021

निवेशक क्या करें और क्या न करें:

1. केवल रेजिस्टर्ड स्टॉक ब्रोकर के साथ ही व्यवहार/अनुबंध करें - जिस ब्रोकर के साथ आप लेन-देन कर रहे हों, उसके रेजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की जाँच कर लें। यह नियामक कार्रवाई के लिए सहारा देता है।
2. फिक्सड/गारंटीकृत/नियमित रिटर्न/कैपिटल प्रोटेक्शन प्लान्स से सावधान रहें। ब्रोकर या उनके औथोरइज्ड व्यक्ति या उनका कोई भी प्रतिनिधि/कर्मचारी आपके निवेश पर फिक्सड/गारंटीकृत/नियमित रिटर्न/कैपिटल प्रोटेक्शन देने के लिए औथोरइज्ड नहीं है या आपके द्वारा दिये गए पैसो पर ब्याज का भुगतान करने के लिए आपके साथ कोई लोन समझौता करने के लिए औथोरइज्ड नहीं है। कृपया ध्यान दें कि किसी भी व्यवस्था / सांकेतिक रिटर्न के समझौते के तहत ब्रोकर को दिए गए फंड या सेक्युरिटीज़ के दावे आपके ब्रोकर द्वारा चूक होने पर एक्सचेंज द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा ।
3. कृपया आपने 'केवाईसी' (KYC) पेपर में सभी जरूरी जानकारी खुद भरें और ब्रोकर से अपने 'केवाईसी' पेपर की नियम अनुसार साइन की हुई प्रति प्राप्त करें। उन सभी शर्तों की जांच करें जिन्हें आपने सहमति और स्वीकृति दी है।
4. सुनिश्चित करें कि आपके स्टॉक ब्रोकर के पास हमेशा आपका नया और सही कांटैक्ट डिटेल हो जैसे ईमेल आईडी/मोबाइल नंबर। ईमेल और मोबाइल नंबर जरूरी है और एक्सचेंज रिकॉर्ड में अपडेट के लिए आपको अपने ब्रोकर को मोबाइल नंबर देना होगा। यदि आपको एक्सचेंज/डिपॉजिटरी से नियमित रूप से संदेश नहीं मिल रहे हैं, तो आपको स्टॉक ब्रोकर/एक्सचेंज के पास इस मामले को उठाना चाहिए।
5. इलेक्ट्रॉनिक (ई-मेल) कॉन्ट्रैक्ट नोट्स/फाइनेंशियल डिटेल्स का चयन सिर्फ तभी करें जब आप खुद कंप्यूटर के जानकार हों और आपका अपना ई-मेल अकाउंट हो और आप उसे प्रतिदिन/नियमित देखते हो।
6. आपके द्वारा किए गए ट्रेड के लिए एक्सचेंज से प्राप्त हुए किसी भी ईमेल/एसएमएस को अनदेखा न करें। अपने ब्रोकर से मिले कॉन्ट्रैक्ट नोट/अकाउंट के डिटेल से इसे वेरिफ़ाई करें। यदि कोई गड़बड़ी हो, तो अपने ब्रोकर को तुरंत इसके बारे में लिखित रूप से सूचित करें और यदि स्टॉक ब्रोकर जवाब नहीं देता है, तो एक्सचेंज/डिपॉजिटरी को तुरंत रिपोर्ट करें।
7. आपके द्वारा निश्चित की गई अकाउंट के सेटलमेंट कि फ्रिक्वेन्सी की जांच करें। यदि आपने रनिंग अकाउंट का ऑप्शन चुना है, तो कृपया कन्फ़र्म करें कि आपका ब्रोकर आपके अकाउंट का नियमित रूप से सेटलमेंट करता है और किसी भी स्थिति में 90 दिनों में एक बार ( यदि आपने 30 दिनों के सेटलमेंट का विकल्प चुना है तो 30 दिन) डिटेल्स भेजता है । कृपया ध्यान दें कि आपके ब्रोकर द्वारा डिफॉल्ट होने की स्थिति में एक्सचेंज द्वारा 90 दिनों से अधिक की अवधि के दावे एक्सैप्ट नहीं किए जाएंगे।
8. डिपॉजिटरी से प्राप्त अकाउंट की जानकारी (कंसोलिडेटेड अकाउंट स्टेटमेंट - सी ये एस) नियमित रूप से वेरिफ़ाई करते रहें और अपने ट्रेड/लेनदेन के साथ सामंजस्य स्थापित करें।
9. कन्फ़र्म करें कि पे-आउट की तारीख से 1 वर्किंग डे के भीतर आपके खाते में धनराशि/सिक्योरिटी (शेयर) का पेमेंट हो गया हो। कन्फ़र्म करें कि आपको अपने ट्रेड के 24 घंटों के भीतर कॉन्ट्रैक्ट नोट मिलते हों।
10. एनएसई की वेबसाइट पर ट्रेड वेरिफिकेशन की सुविधा भी उपलब्ध है जिसका उपयोग आप अपने ट्रेड के वेरिफिकेशन के लिए कर सकते हैं।
11. ब्रोकर के पास अनावश्यक बैलेंस न रखें। कृपया ध्यान रहे कि ब्रोकर के दिवालिया निष्कासित होने पर उन खातों के दावे स्वीकार नहीं होंगे जिनमें 90 दिन से कोई ट्रेड ना हुआ हो।
12. ब्रोकर्स को सिक्यूरिटि के ट्रांसफर को मार्जिन के रूप में स्वीकार करने की अनुमति नहीं है। मार्जिन के रूप में दी जाने वाली सिक्योरिटी ग्राहक के अकाउंट में ही रहनी चाहिए और यह ब्रोकर को गिरवी रखी जा सकती हैं। ग्राहकों को किसी भी कारण से ब्रोकर या ब्रोकर के सहयोगी या ब्रोकर के औथोरइज्ड व्यक्ति के साथ कोई सिक्यूरिटी रखने की अनुमति नहीं है। ब्रोकर केवल कस्टमर द्वारा बेची गई सिक्योरिटी के डिपोजिट करने के लिए ग्राहकों से संबंधित सिक्योरिटी ले सकता है।
13. भारी मुनाफे का वादा करने वाले शेयर/सिक्योरिटी में व्यापार करने का लालच देकर ईमेल और एसएमएस भेजने वाले धोखेबाजों के झांसे में न आएं।
14. पीओए (पावर ऑफ अटॉर्नी) देते समय सावधान रहें - सभी अधिकार जिनका स्टॉक ब्रोकर प्रयोग कर सकते हैं और समय सीमा जिसके लिए पीओए मान्य है, इसे स्पष्ट रूप से बताएँ। यह ध्यान रहे कि सेबी/एक्सचेंजों के अनुसार पीओए अनिवार्य / आवश्यक नहीं है।
15. ब्रोकर द्वारा रिपोर्ट किए गए फंड और सिक्योरिटी बैलेंस के बारे में साप्ताहिक आधार पर एक्सचेंज द्वारा भेजे गए मैसेजों की जांच करें और यदि आप इसमें कोई अंतर पाते हैं, तो तुरंत एक्सचेंज को शिकायत करें।
16. किसी के साथ पासवर्ड (इंटरनेट अकाउंट) शेयर न करें। ऐसा करना अपने सुरक्षित पैसे शेयर करने जैसा है।
17. कृपया सेबी के रेजिस्टर्ड स्टॉक ब्रोकर के अलावा किसी औथोरइज्ड व्यक्ति या ब्रोकर के सहयोगी सहित किसी को भी ट्रेडिंग के उद्देश्य से फंड ट्रांसफर न करें।
This is a system generated email, do not reply to this email id.

Thanks and Regards,
SK SINGH CHANDEL

30/06/2021
12/03/2019
07/06/2018

do sip in mutual fund scheme and live without worry.

Financial Consultant

08/05/2018

वॉरेन बफे के अमीर बनाने वाले अनमोल विचार


दुनिया में ऐसे बहुत से लोग है जिन्होंने अपनी प्रतिभा के बल पर इतिहास रच दिए. ऐसे ही दुनिया के सबसे अमीर लोगो में शुमार वारेन बफे है. वॉरेन बफे को दुनिया का सबसे सफलतम इन्वेस्टर्स माना जाता है. इन्होने इन्वेस्ट करके इतना पैसा कमा लिया की सन 2008 में वे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गये थे. इनकी आय लगभग 62 अरब U.S डॉलर आंकी गई थी.

वॉरेन बफे को जहाँ दुनिया शेयर बाजार का खिलाडी और वॉल स्ट्रीट का जादूगर कहती है वही वॉरेन बफे को दुनिया सबसे बड़े दानवीर के रूप में भी जानती है. वॉरेन बफे ने अपनी सम्पति का 85% हिस्सा बिल गेट्स की Bill & Melinda Gates Foundation को दान में दे दिया. जिस कारण वे सबसे बड़े दानवीर कहलाये.

आज भी लोग वॉरेन बफे के इन्वेस्ट टिप्स जानना चाहते है जिससे वे लोग भी कुछ सीखकर अमीर बन सके. आइये पढ़े : Warren Buffett Quotes in Hindi

Quote 1: नियम नंबर 1 – कभी भी पैसा मत गंवाये. नियम नंबर 2 – कभी भी नियम न. 1 को मत भूलिए.

Quote 2: अपनी साख बनाने में 20 साल लग जाते है वही इसे गंवाने में बस 5 मिनट लगते है. अगर आप इस बारे में सोचोगे तो चीजे अलग तरीके से कर सकते हो.

Quote 3: खुद से बेहतर लोगो के साथ समय बिताना हमेशा अच्छा होता है. ऐसे लोगो को सहयोगी बनाये जिनकाव्यवहार आपसे अच्छा हो. आप उस दिशा में कदम बढ़ा लेंगे.

Quote 4: अगर बिजनेस अच्छा होने लग जाता है तो स्टाक अपने आप अच्छे करने लगते है.

Quote 5: समय अच्छे कम्पनियों का मित्र होता है वही औसत दर्जे की कम्पनियों का दुश्मन.

Quote 6: ज्वार चले जाने के बाद ही पता लगता है की कौन लोग नंगे तैर रहे थे.

Quote 7: कीमत वह होती है जो आप भुगतान करते है वही मूल्य वह है जो आप पाते है.

Quote 8: मार्केट में जो उतार – चढाव होते है उसे अपना दोस्त समझिये. दुसरो की मुर्खता का लाभ उठाये लेकिन इसका हिस्सा मत बनिए.

Quote 9: जब सब लालची बन जाते है तब हम डर के रहते है वही जब सब डर जाते है तब हम लालची बन जाते है.

Quote 10: मुझे हमेशा से यह यकीन था की मैं अमीर बनने जा रहा हूँ. मैंने कभी भी इस पर एक मिनट भी शक नहीं किया.

Quote 11: आज का निवेशक कल की बढ़त से फायदा नहीं कमाता.

Quote 12: मैं जिन भी अरबपतियों को जानता हूँ पैसा उनके अंदर एक बुनियादी लक्षण लाता है. अगर वे पहले मुर्ख थे तो अरबों डालर के बाद भी मुर्ख है.

Quote 13: यदि कोई आज पेड़ की छाव में बैठा है तो इसकी वजह है की किसी ने बहुत समय पहले एक पेड़ लगाया हो.

Quote 14: केवल उसी चीज को खरीदिये जिसे आप अगले 10 साल तक ख़ुशी से रखेंगे.

Quote 15: मैं महंगे कपड़े खरीदता हूँ लेकिन वो मेरे ऊपर सस्ते दिखते है.

Quote 16: मैं शेयर बाजार से कभी भी पैसे बनाने की कोशिश नहीं करता. मैं इस सोच के साथ शेयर खरीदता हूँ की अगले दिन बाजार बंद हो जायेगा और अगले 5 साल तक नहीं खुलेगा.

Quote 17: हमारा सबसे पसंदीदा होल्डिंग पीरियड है : हमेशा के लिए.

Quote 18: जोखिम तब होता है जब आपको पता न हो की आप कर क्या रहे है.

Quote 19: एक अच्छी कंपनी को उचित कीमत पर खरीदना एक उचित कम्पनी को अच्छी कीमत पर खरीदने से अधिक बेहतर है.

Quote 20: मैं 7 फूट की दूरी को पार करने की नहीं सोचता. मैं बस 1 फूट की दूरी को देखता हूँ जिसे मैं पार कर सकूं.

*तो दोस्तों, यह था दुनिया के सबसे बड़े इन्वेस्टर वॉरेन बफे के विचार. मुझे पूरी उम्मीद है की आपको इन विचारो को पढ़कर एक नयी ऊर्जा जरुर मिली होगी. अगर आप भी एक सफल निवेशक बनना चाहते है तो इन विचारो को अमल में लाइये और लाइफ में आगे बढिए.*

25/04/2018
19/04/2018

FOR DEMAT SERVICES IN CHITRAKOOT & REST UP CONTACT ME @ 9984885886 / [email protected]

WE OFFER SERVICES VIA MOTILAL OSWALFINANCIAL SERVICES LTD........A TRULY MORE THAN 30 YEARS EXPERIENCED PLATFORM.

Address

Chitrakoot
210205

Telephone

09984885886

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Smart Investment Plan - SIP posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Smart Investment Plan - SIP:

Share