Gst / Income Tax Solutions

Gst / Income Tax Solutions GST Returns, Refund, Reconciliation 2A, Advisory, Retainer-ship, Department liaison; Income Tax/TDS

*अगर आपने भरवाया है इन लोगों से ITR तो होने वाली है दिक्कत*ITR: अधिकतर टैक्सपेयर्स नॉन-प्रोफेशनल से रिटर्न दाखिल करवा रह...
04/11/2024

*अगर आपने भरवाया है इन लोगों से ITR तो होने वाली है दिक्कत*

ITR: अधिकतर टैक्सपेयर्स नॉन-प्रोफेशनल से रिटर्न दाखिल करवा रहे हैं। ये लोग अधिक रिफंड दिलाने का लालच देकर करदाताओं को फंसा रहे हैं। ऐसे मामलों में करदाता के कानूनी पचड़े में संभावना अधिक हो जाती है।
अगर आपने बड़ा रिफंड पाने के लालच में ऐसे लोगों से अपना ITR दाखिल कराए हैं, जो प्रोफेशनल नहीं हैं तो आप पर शामत आने वाली है। बीते कुछ वर्षों में कई राज्यों में कर्मचारियों द्वारा फर्जी दान की रसीद, खर्च आदि अपने रिटर्न में दिखाकर रिफंड हासिल करने के मामले पकड़ में आए हैं। इसके बाद देशभर में रिफंड के मामले में सख्ती शुरू हुई है। टैक्स एक्सपर्ट्स के अनुसार, अधिकतर टैक्सपेयर्स नॉन-प्रोफेशनल से रिटर्न दाखिल करवा रहे हैं। ये लोग अधिक रिफंड दिलाने का लालच देकर करदाताओं को फंसा रहे हैं। ऐसे मामलों में करदाता के कानूनी पचड़े में संभावना अधिक हो जाती है।

*करदाताओं की बारीकी से जांच शुरू*
इनकम टैक्स डिपॉर्टमेंट ने फर्जी तरीके से किए गए बड़े रिफंड क्लेम की सख्त जांच करने का फैसला किया है। इसके तहत ऐसे नौकरीपेशा लोगों की निगरानी बढ़ेगी, जो किसी एक एजेंसी से सामूहिक रूप से ITR दाखिल करवा रहे हैं। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने इस संबंध में नए दिशा-निर्देश (SOP) जारी किए हैं। इन निर्देशों के अनुसार, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) का इस्तेमाल करते हुए संदिग्ध रिटर्न और रिफंड को चिह्नित किया जाएगा। विभाग ने उन करदाताओं की बारीकी से जांच शुरू कर दी है, जिनके रिटर्न पिछले 9 वर्षों में जांच के दायरे में आए थे। इसमें ऐसे नौकरीपेशा लोग भी शामिल हैं, जिन्होंने गैर पेशेवर एजेंसी से सामूहिक रूप से रिटर्न दाखिल किए हैं। इनमें से कई करदाताओं का रिफंड महीनों से अटका हुआ है।

*रिफंड की वसूली कर सकता है विभाग*
बताया जा रहा है कि इस कदम से इस वर्ष रिफंड अटकने के आसार हैं। जानकारों का कहना है कि आयकर विभाग के पास अधिकार है कि यदि किसी करदाता द्वारा किया गया रिफंड दावा गलत पाया जाता है तो वह पिछले चार वर्षों के रिफंड की वसूली कर सकता है।

*रिफंड स्टेटस ऐसे चेक करें*
आयकर विभाग के पोर्टल (www.incometax.gov.in) पर जाएं। यूजर आईडी (पैन संख्या) और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें

माई अकाउंट पर क्लिक करें और रिफंड/डिमांड स्टेटस को खोलें। यहां इनकम टैक्स रिटर्न्स को चुनें।
अब रीसिप्ट नंबर पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आईटीआर से जुड़ी सारी जानकारी दिख जाएंगी।

*देरी होने पर क्या करें*
सबसे पहले अपना ई-मेल जांचें। आयकर विभाग रिफंड या किसी तरह की कोई अतिरिक्त जानकारी अथवा नोटिस ई-मेल के जरिए भेजता है।

अगर आईटीआर स्थिति से पता चलता है कि रिफंड दावा खारिज हो गया है तो करदाता रिफंड दोवारा जारी करने के लिए अनुरोध कर सकते हैं।
अगर स्थिति में क्लेम लंबित है तो ई-फाइलिंग पोर्टल/आकलन अधिकारी से संपर्क कर इसके शीघ्र निपटारे के लिए अनुरोध कर सकते हैं।

*अगर फिर भी देरी हो तो....*
आयकर विभाग से संपर्क करें: आप आयकर विभाग की हेल्पलाइन 1800-103-4455 पर कॉल करके या उन्हें [email protected] पर ईमेल करके उनसे संपर्क कर सकते हैं। वे आपके रिफंड की स्थिति के बारे में सहायता कर सकते हैं।

e-Filing of Income Tax Return or Forms and other value added services & Intimation, Rectification, Refund and other Income Tax Processing Related Queries

08/09/2024

उसने पुछा मेरे कौन हो तुम ?

मेने भी कहा,

एहसास हो तुम उस प्रेम का,
जो उपजता है पहली बार,
नाजुक से ह्रदय में.......

स्पर्श हो तुम उस स्नेह का,
जो महसूस होता है,
किसी अपने के कंधे पर,
सिर रखने में.......

प्रतीक्षा हो तुम उस मिलन रात की,
जो दुल्हन सजाती है
अपने स्वप्नों में,अपने ह्रदय में.......

एकान्तता हो तुम,
उस सागर किनारे जैसा,
जहाँ बैठ मैं सोचता हूँ,
तुमको ,सिर्फ तुमको.......

प्रेम हो तुम,
वह प्रेम जो उपजा था,
राधा के ह्रदय से,
कान्हा के ह्रदय तक पहुँचने को,
सबसे अनभिज्ञ , सबसे सत्य.......

मैं पूछता हूँ खुद से,
आखिर कौन हो तुम?

वह कल्पना,
जो मेरे ह्रदय ने की थी प्रेम की
उस कल्पना का यथार्थ हो तुम,
मेरा प्रेम हो तुम।।

पर तुम हो कहाँ, तुम्हें ढूँढू मैं कहाँ …अब जीवन सिर्फ़ और सिर्फ़
०००००००००००००००००००००००००००००००००००००००००००००००००
रह गया है ……….

22/06/2024

जब आप अपनी वसीयत लिखेंगे,
तब आपको पता चलेगा कि
केवल एक व्यक्ति ऐसा है,

जिसका आपकी संपति में
कोई हक़ नही है ?

वह स्वयं आप ही है...

इसीलिए दिल खोलकर रोज़
जीवन का आनंद लीजिए,

कोई भी सम्पत्ति...
आपके साथ नहीं जाने वाली !!
🥰

09/06/2024

*मेरा एक विचार*
जितना भी sc st obc etc कोटा है पूरा लागू रखो बस इसमें annual income की restriction जोड़ दो (जैसे 2,00,000 या 4,00,000; जो भी उचित समझो) से ज़्यादा जिसकी भी annual income होगी उसे कोटे का कोई लाभ नहीं मिलेगा। इससे चुनावी लाभ भी मिलेगा और देश व समाज का भी भला ही होगा।

आपकी क्या राय है ?

🙏🙏🙏

12/05/2024

भगवान जिन्हें खून के रिश्तों में बांधना भूल जाता है उन्हें दोस्त बना देता है ।

10/05/2024

अक्षय पुण्य प्रदान करने वाली पावन तिथि 'अक्षय तृतीया' की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

मैं प्रार्थना करता हूँ कि शुभ व मांगलिक कार्यों का यह पवित्र अवसर सभी के लिए सुख-सौभाग्य व समृद्धि लेकर आए। दिव्यता, सकारात्मकता और स्वाध्याय से सभी का जीवन परिपूर्ण हो।

09/04/2024
16/02/2024

Any person can make
you realise how
wonderful the world is.
But only few will make
you realise how wonderful
you are in the world.
Care for those few.

06/02/2024

ये हंसने वाली बात नहीं है।
ज़रा गम्भीरता से सोचिए।
राम मंदिर से आज कितना बड़ा infrastructure तैयार हो गया है और कितना आगे भी development और हो जाएगा निकट भविष्य में।
साथ ही इसकी कितनी ज़्यादा popularity हो गयी है।
परिणामः
१. Tourism तेज़ी से बड़ेगा;
२. Industrialisation को बड़ावा मिलेगा
और भी बहुत कुछ….!!!

जिसका सीधा सा मतलब है की देश का overall विकाश बढ़ेगा ही बाक़ी तो सब समझदार हैं ही

इसलिए ये बात समझनी चाहिए कि राम मंदिर केवल हिंदुएँ के लिए आस्था स्थल ही नहीं है बल्कि इससे पूरे देश का विकाश जुड़ा हुआ है और इससे पूरे देश की जनता लाभान्वित होगी ये तय है।

आइए मेरे साथ बोलिए

*जय श्री राम*
🌹🌹🌹🪷🙏🙏🙏🪷🌹🌹🌹

27/01/2024

Lead your life as..
similar to a Dictionary
Providing meaning
to everyone...
“who refers you !!"

मेरे गुरू महाराज द्वारा आज ही रचित अद्भुत पाठ…2 minutes निकालकर अवश्य सुनें 👇
21/01/2024

मेरे गुरू महाराज द्वारा आज ही रचित अद्भुत पाठ…2 minutes निकालकर अवश्य सुनें 👇

Self written poem on the occasion of ram mandir inauguration.

21/01/2024

There is only a thin line between making our day a nice one or a bad one; it is our attitude that makes our day perfect. So always follow a good attitude.

Address

HKCA ADVISORY SERVICES PRIVATE LIMITED , Flat No 302, E 226, Gali No 18 C, Sadh Nagar II, Palam Colony, New Delhi
Delhi
110045

Opening Hours

Monday 9am - 8pm
Tuesday 9am - 8pm
Wednesday 9am - 8pm
Thursday 9am - 8pm
Friday 9am - 8pm
Saturday 9am - 8pm

Telephone

+919213546017

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gst / Income Tax Solutions posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Gst / Income Tax Solutions:

Share

Category