21/07/2017
MUTUAL FUND
क्या है म्यूचुअल फंड...?
शेयर बाज़ार में निवेश का एक बढ़िया विकल्प
इसमें फंड को अलग-अलग तरह के शेयरों में लगाया जाता है
म्यूचुअल फंड के पैसे को जानकार Experts बाज़ार में निवेश करते हैं
म्यूचुअल फंड में निवेश क्यों...?
निवेशक के पैसे का शेयर बाज़ार में ज़्यादा सुरक्षित निवेश
शेयरों में सीधा पैसा लगाने से नुकसान की आशंका
शेयरों के मुक़ाबले बाज़ार के भारी उतार-चढ़ाव के असर से ज़्यादा सुरक्षित
नियमित तौर पर छोटी राशि भी लगाई जा सकती है ( Rs 500 )
चार से पांच हज़ार रुपये प्रतिमाह निवेश अच्छा विकल्प
इस फंड को प्रोफेशनल एक्सपर्ट मैनेज करते हैं
फंड को मैनेज करने की फीस मामूली, 1 - 2 % फीसदी
बैंक में निवेश से बेहतर क्यों है म्यूचुअल फंड...?
बैंक में पैसा सुरक्षित, लेकिन ब्याज दर 7% से 8% ही मिलती है
महंगाई दर भी 7% से 8% सालाना के आसपास रहती है
बैंक से मिलने वाला रिटर्न महंगाई के असर से बचाने में नाकाम
बैंक में रखने से पैसे की खरीद की ताकत ज़्यादा नहीं बढ़ पाती
कम समय में ही पैसा वापस चाहिए तो बैंक में रखें या Liquid फडं में रखें
लंबा निवेश करना है तो म्यूचुअल फंड अच्छा विकल्प
म्यूचुअल फंड के लिए धैर्य ज़रूरी
लंबे समय के लिए निवेश का अच्छा विकल्प
उतना ही पैसा लगाएं, जिसे आप लंबे समय तक नियमित लगा पाएं
शेयरों से बेहतर है म्यूचुअल फंड
कोई एक शेयर तेज़ी से उठ या गिर सकता है
आम निवेशक को कंपनियों की अच्छी जानकारी नहीं होती
म्यूचुअल फंड में अलग-अलग कंपनियों के शेयर एक साथ
म्यूचुअल फंड में बाज़ार की उठापटक का ख़तरा काबू में
म्यूचुअल फंड को प्रोफेशनल एक्सपर्ट मैनेज करते हैं
ये उदाहरण देखें :
बीते 20 सालों में पीपीएफ में 30 लाख रुपये का निवेश 84 लाख रुपये हुआ
बीते 20 सालों में शेयर बाज़ार में 30 लाख रुपये का निवेश करीब 1.36 करोड़ रुपये हुआ
बीते 20 सालों में विधिवत म्यूचुअल फंड में 30 लाख रुपये का निवेश करीब 1.85 करोड़ रुपये हुआ
क्या करें, क्या न करें.. ???🤔😊
बाज़ार की उठापटक पर ध्यान मत लगाइए
लंबे समय के लिए नियमित पैसा लगाइए, तभी औसत बढ़त का फायदा
पिछले कुछ दिन या महीनों के प्रदर्शन के हिसाब से फंड का चुनाव न करें
" दोस्तों को हुए फ़ायदे या नुकसान को देखते हुए चुनाव न करें "
फंड में उतना ही पैसा डालें, जो आप आराम से लंबे समय तक डाल सकते हैं
फंड में एकमुश्त ज़्यादा पैसा न लगाएं, बाज़ार की उठापटक से बचे रहेंगे
इन्कम टैक्स छूट से संबंध
80 C के तहत डेढ़ लाख रुपये तक निवेश पर टैक्स छूट मिलती है
अगर डेढ़ लाख रुपये और हैं तो टैक्स सेविंग फंड पर लगाएं
इससे इक्विटी में लगाने का फायदा, टैक्स सेविंग का फायदा, कम से कम तीन साल तक बचत का फायदा
Tax Saving फंड में तीन साल तक पैसा नहीं निकाल सकते
अगर टैक्स से ताल्लुक नहीं...
बैलेंस्ड फंड में निवेश करें
ऐसा फंड चुनें, जिसमें बहुत उतार-चढ़ाव न हो
Balanced Fund में 70% इक्विटी, 30% Fixed Income
Balanced फंड बाज़ार के चढ़ने पर तेज़ी से बढ़ता है, लेकिन गिरने पर तेज़ी से नहीं गिरता
म्यूचुअल फंड कैसे चुनें...??🤔
पांच साल से ज़्यादा ट्रैक रिकॉर्ड वाले फंड पर पैसा लगाएं
अच्छा फंड वह, जो तेज़ी से गिरते बाज़ार में धीरे गिरे, तेज़ी से चढ़ते बाज़ार में ठीक-ठाक चढ़ जाए
फंड में स्थिरता पर ध्यान देना चाहिए
किसी एक विशेष क्षेत्र के फंड में पैसा लगाने से बचना चाहिए
Diversified फंड में ही पैसा लगाएं
अपने Mutual Fund Advisor से जरूर सलाह करे और समझे 👍
www.prathamadvisor.com
Welcome to Pratham Advisor, New Delhi, Delhi, Financial Advisor New Delhi, Mutual Fund New Delhi, Investment Service New Delhi, Mutual Fund Advisor New Delhi, Financial Advisory Service New Delhi, Latest Nav New Delhi