27/01/2024
निफ्टी-50 में उन्हीं कम्पनियों को रखा जाता है जो बाजार को सही दिशा में ले जाये, जो बाजार में सकारात्मकता के भाव पैदा करे। समय-समय पर खराब कम्पनियों को बाहर करना और अच्छी कम्पनियों को अन्दर करना यह विशेषज्ञ करते रहते हैं, कम्पनी नष्ट हो सकती है मगर इन्डेक्स नहीं, इंडेक्स को नष्ट होने के लिए देश की अर्थव्यवस्था को रसातल में जाना होगा। समय के बदलाव के साथ धन मूव करता है, जिस सेक्टर में ग्रोथ होती है पैसा वहीं मूव होकर शिफ्ट होता है। किसी भी कम्पनी का शेयर ऊपर नीचे हो सकता है शेयरों के ऊपर नीचे होने से किसी भी कम्पनी पर कोई भी प्रभाव नहीं पड़ता है जबकि कम्पनी के धन्धे में यदि बदलाव होता है तो शेयर पर प्रभाव बहुत तेजी से होता है, क्योंकि कम्पनी के परफार्मेंस पर ही उसके शेयर रिफलेक्ट होते हैं। निफ्ट-50 इंडेक्स में सबसे ज्यादा वेटेज रिलायंस इंडस्ट्रीज का हुआ करता था आज Hdfc Bank का वेटेज सबसे ज्यादा 13.27 % है और उसका रैंक-1 है। बैंक निफ्टी में 12 बैंक है जिसमें अकेले HDFC BANK का वेटेज 30.765 % है। जाहिर सी बात है जिसका वेटेज ज्यादा होगा वह बाजार के माहौल पर असर भी उतना अधिक डालेगा। देश की तीसरी सबसे बड़ी कम्पनी को कुछ लोग दिवाला घोषित कर रहे हैं, उन्हें यह नहीं पता है कि बड़े खिलाड़ी अच्छा मॉल खरीदते हैं, वे अपने धन को मजबूत जगह रखना पसन्द करते हैं। उससे पहले बाजार को नीचे लेकर जाते हैं, आप से अच्छे मॉल को छीनने की कला उन्हें बखूबी आती है। उस तरह से माहौल बनाया जाता है जिससे आप डरें। बाजार के प्रति जो भी निर्णय आप लोग लेते हो उसे बाजार करवा रही है, बाजार का मतलब बड़े खिलाड़ी से है। वो आपसे वही करवाना चाहते हैं जो नहीं करना है, और जो करना है वो आप लोगों को दिखता नहीं है, आप लोग वो चीज देख नहीं पाते हो, कुछ लोग तो यह भी कह रहे हैं कि HDFC BANK कल का Yes Bank हो जायेगा। क्या कहूं ऐसे लोगों को, इस तरह की हवा फैला देते हैं, इसी बीच LIC की होल्डिंग बढ़ाने की खबर आ जाती है। अभी तक LIC की होल्डिंग 5.19 % थी जो अब अपनी होल्डिंग बढ़ाकर 9.99 % कर सकती है। क्या ये लोग मूर्ख हैं 🤔🤔🤔 सोचिएगा............ इससे पहले मैंने यही लिखा था कि सेक्टर का किंग इतनी आसानी से भिखारी नहीं बनता है क्योंकि उसके पीछे मजबूत मैनेजमेंट से लेकर मजबूत धन भी होता है ऐसी कम्पनियां सरकार के सभी नियमों को फॉलो करती हैं। दूसरी तरफ यह भी कह रहा हूं लाखों भिखारियों की जमात से कोई एक किंग बनना बड़ा कठिन होता है। जो चीज कठिन हो उस काम को आप लोग बहुत आसानी से करने की सोचते हो खासकर शेयर बाजार में👌👌👌 मैं फिर कह रहा हूं इस बाजार में आपको वही दिखाया जाता है जो नहीं देखना है और जिसे देख नहीं पाते हो और समझ नहीं पाते हो वह अदृश्य है। उस अदृश्य की समझ धीरे-धीरे आयेगी, इसलिए शुरुआत में छोटे-छोटे कदम बढ़ाएं ताकि बड़ी गलती न हो, जैसे-जैसे समय व्यतीत होता जायेगा आपकी गलतियां कम होती जाएंगी और सफलता के दहलीज की तरफ बढ़ने लगेंगे।