Mutual Funda

Mutual Funda Authorized Mutual Fund Distribution Centre : Call 9669956220, 7225863605

15/04/2024
19/03/2024

आइये, आय, बचत, निवेश और संपत्ति के गणित को आसान शब्दों में समझते हैं.

आय वह है, जिसे हम नियमित रूप से हर माह कमाते हैं. यदि हम व्यापारी, गृहिणी या किसी संस्थान में कर्मचारी है तो नियमित आय कमाने का हमारा अपना तरीका हो सकता है. इस नियमित आय से हमारे दैनिक/मासिक खर्च पूर्ण होते हैं या यूँ कहे कि आय से ही हमारा घर चलता है.

बचत वह है, जो प्रतिमाह की आय में से सभी मासिक खर्च हो जाने के पश्चात् शेष रहती है या जिसे हम स्वयं प्लान करके बचाते हैं. वैसे प्रतिमाह बचत करना तो हम भारतीयों के संस्कार में हैं ही, फिर भी नियमित बचत को लेकर हमें ज्यादा गंभीर और अडिग होना चाहिए. हमें अपनी आय का कम से कम 30% तक हर महीने बचाना ही चाहिए, जिसके सही निवेश से हमारे भविष्य की योजनाओं को आसानी से पूरा किया जा सकता है.

निवेश वह है, जिसमें हम अपनी बचत को बढ़ने के लिए लगाते हैं. यूँ तो निवेश करने के लिए हमारे पास बहुत सारे विकल्प होते हैं, जैसे बैंक FD, पोस्ट ऑफिस RD, प्रॉपर्टी, सोना, शेयर मार्केट, म्युचूअल फंड्स इत्यादि. जिनमें से बैंक FD, प्रॉपर्टी और सोने के लिए हमें बड़ी और एकमुश्त बचत की ज़रूरत होती है, जबकि पोस्ट ऑफिस RD और म्युचूअल फंड्स में हम नियमित रूप से हर महीने की अपनी छोटी-छोटी बचत को लगा सकते हैं. इसमें से भी पोस्ट ऑफिस RD सुरक्षित तो है पर रिटर्न देने के मामले में बहुत ही कम, जबकि तुलनात्मक रूप से लंबी अवधि में म्युचूअल फंड्स में निवेश का रिटर्न बहुत ही अच्छा देखा गया है.

संपत्ति वह है, जो ऐसी इन्वेस्टमेंट होती है, जिसकी कीमत समय के साथ बढती ही चली जाती है. हम सभी अपनी नियमित आय से ऐसी संपत्ति बनाना चाहते हैं, जो हमारे परिवार का भविष्य सुरक्षित करें और हमारे आत्मविश्वास को बढाकर चेहरे पर मुस्कान लाये.
कहते हैं न, कि जिसकी जेब भरी हो, उसकी ज़िन्दगी भी खुशियों से भरी रहती है.

02/10/2022

जय माता दी !
माँ दुर्गा के नौ अवतार यानि नारी शक्ति के नौ रूप. हमारे घर में भी माँ, बहन, पत्नी, बेटी, बहु के रूप में साक्षात् देवी माँ विराजती है, उनकी ख़ुशी और आशीर्वाद से यह जीवन स्वर्ग बन जाता है. आइये इस नवरात्रि उनके लिए भी एक SIP लें जो उन्हें वित्तीय सुरक्षा दे सकें। ध्यान रखिये, उनकी ख़ुशी में ही परिवार की ख़ुशी है. म्युचुअल फंड में निवेश हेतु संपर्क करें : अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर, संदीप सरोदे (9669956220, 7225863605), ITI मेन रोड, नंदा नगर, इंदौर ।

Address

Mutual Fund Investments, ITI Road, MR-9, Opp. ESI (TB) Hospital, Nanda Nagar
Indore
452011

Telephone

+919669956220

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mutual Funda posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share