14/01/2026
IIFL फाउंडेशन द्वारा शीतकालीन मौसम में बालिकाओं की शिक्षा की निरंतर बनाएं रखने ओर उन्हें ठंड से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई है |
फाउंडेशन के निदेशक मधु जैन की पहल के तहत ब्लॉक जालोर व सायला के सभी सखियों की बाड़ी केंद्रों पर अध्ययनरत बालिकाओं को करीब निःशुल्क स्वेटर, मौजे, शूज वह दक्षाओं (Teacher) की जैकेट वितरित किए गए | इस वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ जालोर जिला कलेक्टर कार्यालय में जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गवांडे द्वारा किया गया |
कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर महोदय ने IIFL फाउंडेशन के निदेशक मधु जैन का आभार व्यक्त करते हुए इस पहल को बालिका शिक्षा की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी कदम बताया | उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रो में इस प्रकार की सहायता न केवल बच्चों को मौसम के बचाव देती है, बल्कि उन्हें शिक्षा से जुड़े रहने के लिए प्रोत्साहित भी करती है |
जिसमे फाउंडेशन जिला प्रबंधक गोविन्द कुमार Govind Hatela ने बताया कि जालोर & सायला ब्लॉक के सखियों की बाड़ी केंद्रों की करीब 350 बालिकाओं को यह सामग्री निःशुल्क दी जाएगी |
जिसमे केंद्र की बालिकाओं को ठंड से सुरक्षा प्रदान करने का माध्यम बना वह शिक्षा के प्रति उनके आत्मविश्वास और निरंतर जुड़ाव को भी सशक्त करने वाला साबित हुआ | जिसमें रजीना,पारू,भावना,रिंकु,पूनम,सन्तोष, पुष्पा ,वसुंधरा वह पुष्पेंद्र उपस्थित रहे
IIFL फाउंडेशन का उद्देश्य केवल सामग्री वितरण तक सीमित नही है बल्कि बालिकाओं में शिक्षा के प्रति आत्मविश्वास पैदा करना और उन्हें निरंतर विधालय व अध्ययन केंद्रों से जोड़े रखना भी है | इस प्रकार की सामाजिक पहलें ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं के भविष्य संवारने महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है |
Madhu Karnawat Jain