DSC wala

DSC wala We offer DSC Digital Signature Business . Business in which the growth is sky limit

18/03/2026

GST Alert: अब GSTR-3B फाइल करना थोड़ा बदल गया है!
नमस्ते दोस्त !
कल GSTN द्वारा जारी नई एडवाइजरी से यह साफ़ है
कि सरकार अब 'Delayed Tax Payment' और उस पर लगने वाले
ब्याज (Interest) को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरतना चाहती।
● ● ●
⭐ क्या है नया बदलाव?
अब जब आप अपना GSTR-3B फाइल करेंगे,
तो Payment Page पर एक नया अनिवार्य (Mandatory) स्टेप जोड़ दिया गया है।
आपको “𝗧𝗮𝘅 𝗟𝗶𝗮𝗯𝗶𝗹𝗶𝘁𝘆 𝗕𝗿𝗲𝗮𝗸𝘂𝗽, 𝗔𝘀 𝗔𝗽𝗽𝗹𝗶𝗰𝗮𝗯𝗹𝗲” टैब को खोलना होगा
और डेटा कन्फर्म करके 𝗦𝗔𝗩𝗘 बटन दबाना होगा (या जरूरत पड़ने पर एडिट करना होगा)
❌ इसके बिना 'File' बटन एक्टिव नहीं होगा।
📌 𝗘𝘅𝗮𝗺𝗽𝗹𝗲:
राहुल ने GSTR-3B पूरा भर लिया… टैक्स भी पे कर दिया…
लेकिन SAVE नहीं किया…
Result:
File बटन ही एक्टिव नहीं हुआ… return अटक गया!
● ● ●
⭐ यह अपडेट क्यों लाया गया?
Advisory पढ़ने से यह समझ आया है कि
गवर्नमेंट डिलेड आउटपुट टैक्स पेमेंट का इंटरेस्ट इंस्टेंट कलेक्ट करना चाहती है,
जो पहले अफसर बाद में नोटिस भेजकर कलेक्ट करते थे।
यानी ब्याज कलेक्ट करने के लिए।
📌 𝗘𝘅𝗮𝗺𝗽𝗹𝗲:
अगर आपने जनवरी का टैक्स फरवरी में भरा,
पहले बाद में नोटिस आता था।
अब:
सिस्टम तुरंत पकड़ लेगा
और ब्याज तुरंत कैलकुलेट करेगा।
● ● ●
⭐ फरवरी 2026 से क्या होगा?
एक्चुअली, अब फरवरी 2026 से:
1️⃣ ऑटो-ट्रैकिंग:
पोर्टल आपके GSTR-1 / IFF में डाले गए इनवॉइस की तारीख (Document Date) को चेक करेगा।
2️⃣ बैक-डेटेड बिल:
अगर आप फरवरी के रिटर्न में जनवरी या उससे पुराने किसी महीने का बिल दिखा रहे हैं,
तो पोर्टल खुद ही उसका ब्रेकअप बना देगा।
3️⃣ इंस्टेंट इंटरेस्ट:
सिस्टम तुरंत पहचान लेगा कि "यह टैक्स पिछले पीरियड का है"
और उस पर ब्याज की गणना (Calculation) कर देगा।
📌 𝗘𝘅𝗮𝗺𝗽𝗹𝗲:
Invoice Date: 15 January
GSTR-1 में दिखाया: February
Tax भरा: February GSTR-3B
सिस्टम बोलेगा:
“ये January का टैक्स है — Interest लगेगा”
● ● ●
⭐ एक ज़रूरी तकनीकी जानकारी (𝗧𝗵𝗲 𝗖𝘂𝗿𝗿𝗲𝗻𝘁 𝗚𝗹𝗶𝘁𝗰𝗵):
एडवाइजरी में यह भी स्पष्ट किया गया है कि वर्तमान में पोर्टल पर एक 'ग्लिच' है।
नियम के अनुसार यह ब्रेकअप सिर्फ तभी आना चाहिए जब कोई पुराना बकाया हो,
लेकिन फिलहाल यह हर टैक्सपेयर के लिए अनिवार्य है।
📌 नोट:
चाहे आपके पास पिछले महीने का इनवॉइस हो या नहीं,
आपको वह टैब खोलकर SAVE बटन दबाना ही होगा।
GSTN इस पर काम कर रहा है,
पर तब तक आपको इसी प्रक्रिया का पालन करना होगा।
📌 𝗘𝘅𝗮𝗺𝗽𝗹𝗲:
सुमित के पास कोई पुराना बिल नहीं था,
सब current month का था।
फिर भी system बोला:
“पहले SAVE करो… फिर file करो”
● ● ●
⭐ चलते-चलते
अब 'Back-dating' संभलकर करें,
क्योंकि सिस्टम की नज़र आपके हर पुराने बिल पर है! 🔍
📌 𝗙𝗶𝗻𝗮𝗹 𝗘𝘅𝗮𝗺𝗽𝗹𝗲:
“पहले गलती से पुराना बिल बाद में डाल दिया… तो कोई बात नहीं”
अब:
सिस्टम तुरंत पकड़ेगा
ब्याज लगेगा
और SAVE किए बिना return भी नहीं जाएगा।
🔥 एक लाइन में याद रखो:
“SAVE नहीं किया… तो GSTR-3B फाइल नहीं होगा,
और पुराना टैक्स लेट भरा… तो ब्याज पक्का लगेगा!”

Address

Muzaffarpur
842001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DSC wala posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to DSC wala:

Share