13/07/2025
*यदि ई-वे बिल प्रावधानों में लापरवाही हुई, तो क्या परिणाम होंगे और व्यापारी किस प्रकार के प्रिकॉशन (सावधानियाँ) लें।*
*व्यापारियों और उद्यमियों सावधान!*
*सरकार की सख्ती शुरू – ई-वे बिल चेकिंग में लापरवाही पर भारी जुर्माना और जब्ती
राज्य कर विभाग द्वारा 11 जुलाई से छ. ग. राज्य भर में प्रत्येक जिले में ई-वे बिल की चेकिंग के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
*यह अभियान विशेष रूप से गोदामों, ट्रांसपोर्ट नगरों, बॉर्डर प्वाइंट्स एवं होलसेल व्यापार क्षेत्रों में सघन रूप से लागू किया जाएगा।*
*यदि आपने लापरवाही की तो होंगे ये गंभीर परिणाम:*
*बिना वैध ई-वे बिल के माल जब्त किया जाएगा।*
*भारी पेनाल्टी – कर के बराबर जुर्माना वसूला जाएगा।*
*वाहन जब्त किया जा सकता है, और जुर्माना चुकाए बिना नहीं छोड़ा जाएगा।*
*पिछली खरीद-बिक्री का विस्तृत विवरण मांगा जाएगा, जिससे कर चोरी की जांच होगी।*
*व्यापारियों और उद्यमियों को अपनानी चाहिए ये जरूरी सावधानियाँ*:
1. *हर माल के साथ वैध ई-वे बिल अनिवार्य रूप से बनाएं।*
2. ई-वे बिल पर वाहन नंबर, प्रेषण तिथि, HSN कोड ठीक से भरें।
3. *हर ट्रांजैक्शन में GSTIN नंबर मिलान कर जांच लें।*
4. *ट्रांसपोर्टर से भी ई-वे बिल कॉपी तुरंत मांगें और संग्रहित रखें।*
5. *अपने स्टाफ को भी ई-वे बिल नियमों का प्रशिक्षण दें।*
6. *रिटर्न्स और रजिस्टर अपडेट रखें ताकि कभी भी जांच हो तो जवाब दे सकें।*
*सरकार की मंशा क्या है*?
*यह आदेश सिर्फ कर वसूली के लिए नहीं, बल्कि राज्य के राजस्व की सुरक्षा और करदाताओं में अनुशासन लाने के लिए है। विभाग का उद्देश्य है कि ईमानदार व्यापारी सुरक्षित रहें और कर चोरों पर सख्ती हो*।
*सरकार अब डिजिटल ट्रैकिंग और गहन जांच के माध्यम से कर चोरी पर लगाम लगाने के लिए प्रतिबद्ध है*।
*डरें नहीं, सतर्क रहें – आज की सावधानी, कल की सुरक्षा है!*
अगर आप एक जिम्मेदार व्यापारी या उद्यमी हैं, तो यह समय है अपने सिस्टम, दस्तावेज़ और माल यातायात प्रक्रिया को पारदर्शी और वैध बनाए रखने का।