05/22/2022
Digital Payment
सुरक्षा उपाय # Cards
सबसे पहले अपने Debit card और Credit Card का international use बंद कर दे ( बैंक के App में sign करके या online sign करके credit card में जाकर setting change करे)
नए में बंद करके ही आने लगा है RBI के आदेश से, आप सिर्फ़ nation वाला ही चालू करे / enable करे
Debit card and Credit Card का CVV (Card Verification Value) कार्ड के पीछे लिखा 3 अंक सबसे महत्वपूर्ण होता है , किसी को भी न बताए
चलिए गलती से CVV बता दिए फिर भी CVV को टाईप के बाद भी मोबाईल OTP की ज़रूरत अनिवार्य करा दे ( 2 Step verification enable) तो बिना OTP कोई भी पैसे नहीं निकाल पाएगा
आजकल घुमा फिरा कर , bank वाला बन कर, धमकी दे कर कि बैंक का सारा पैसा बेकार हो जाएगा, आपका FD renew करना है ,आज लास्ट दिन है , Amazon / online site वाला बन कर या insurance , RBI वाला बन कर confidence से CVV और या OTP मांगते है ,
डरे नहीं आपका कोई भी रूका काम बैंक जाकर पुन: चालू किया जा सकता है और कोई भी काम बैंक का urgent नहीं होता
OTP न दे
कभी-कभी झूठ का कि Amazon Flipkart या others पार्सल या bank Card आया है बोलकर , लॉटरी लगी है आपसे OTP माँगता है , OTP जाँच परख कर दे वरना यू ही न दे
अब तो पार्सल घर आकर दे कर आपसे OTP माँगता है तो समझ ले कि आपने कौन सा सामान मंगाये है तब सारी तहक़ीक़ात के बाद ही OTP दे
( कुछ international में CVV की ज़रूरत नहीं होती इसलिए कहा कि International POS, International online बंद कर ले
Mobile पर आया OTP is yours
( Donot give to anyone in any circumstances)
( आप कुछ भी गलती करे , account number दे दे, card number, मोबाईल नंबर CVV दे दे तो भी आप Safe जब तक आप मोबाईल OTP नहीं दे देते )
मोबाईल पर Lock लगा कर रखे ( Password , pin, face finger pattern)
Mobile मे Lock Screen में मैसेज pop up ( sms and e-mail) disable कर दे ताकि कोई OTP बंद मोबाईल के पॉप अप पर न देख ले
अपना email का password किसी को भी न बताए क्योंकि OTP email पर भी आता है